गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Kanya Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2023: कन्या राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

Lal Kitab Rashifal 2023: कन्या राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब - Kanya Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Virgo zodiac sign Kanya Rashi lal kitab 2023 : यदि आपकी राशि कन्या है तो हम अपाको बताने जा रहे हैं वर्ष 2023 में आपके साथ क्या होगा, आपका सटीक भविष्यफल और पूरे वर्ष से सुखद बनाने के अचूक उपाय। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी नौकरी कैसे चलेगी। करियर में सफलता मिलेगी या नहीं, कैसे रहेगी आपकी सेहत, आपके जीवनसाथी से आपकी पटरी बैठेगी या नहीं। आप धन कमाने में सफल होंगे या नहीं। जानिए सभी कुछ लाल किताब के अनुसार अचूक उपायों के साथ।
 
लाल किताब कन्या राशि 2023 | Lal kitab Kanya rashi 2023: 
 
कन्या राशि करियर और नौकरी 2023 | Virgo career and job 2023: कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष अपने करियर को लेकर थोड़ा सतर्क और गंभीर रहना होगा, क्योंकि आपके प्रयासों में कोई रोड़ा अटका सकता है। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने की आपकी प्रबल इच्‍छा आपको नई नौकरी दिला भी सकती है। लेकिन यह सभी कुछ आपको वर्ष की शुरुआत में ही करना होगा। हालांकि निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेहनत का फल तो आपको मिलेगा ही।
 
कन्या राशि व्यापार 2023 | Virgo business 2023: यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ होगा। निवेश में जोखिम उठाएं तो सोच समझकर उठाएं। यह वर्ष आपके लिए मुनाफे वाला साबित होगा। आपको कुछ बड़े लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और व्यापार में वृद्धि एवं विस्तार होगा। आपको इसी के साथ बचत पर भी ध्यान देने की जरूरी है जो वर्ष के अंत में काम आएगी।
 
कन्या राशि दांपत्य जीवन 2023 | Virgo married life 2023: आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप दोनों का आपसी संबंध घनिष्ठ होगा। अविवाहित हैं तो विवाह तय हो जाएगा। प्रेम संबंध की बात करेंगे यह वर्ष आपके लिए भी सुखद रहेगा। वर्ष के मध्य में थोड़ा बहुत तनाव जरूर रह सकता है।
 
कन्या राशि सेहत 2023 | Virgo Health 2023: लाल किताब के अनुसार इस वर्ष आपको सेहत संबंधि चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि बाहर के खाने को अवाइड करें। सात्विक भोजन करें। यदि यह कार्य करने में सफल रहे तो आपको सेहत संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।  
कन्या राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Virgo financial status 2023: आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर लागाम लगाने की जरूरत है। निवेश में नुकसान से बचने के लिए दूसरों से सलाह जरूर लें। आर्थिक पक्ष सामान्य ही रहने वाला है। हालांकि यदि सोच समझकर आगे बढ़े तो कर्ज से बच जाएंगे।
 
कन्या राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Virgo:
 
- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। चारा नहीं मिले तो पालक खिलाएं।
 
- बहन, बेटी और बुआ जी से संबंधों को अच्‍छा बनाकर रखें।
 
- यदि नौकरी या करियर में किसी भी प्रकार की समस्या है तो बुधवार को नाक छिदवाकर 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें और गुरुवार को गुरु का दान करें।
 
- नाक नहीं छिदवा सकते हैं तो बुधवार का उपावास प्रारंभ कर दें।