suvichar

टैरो कार्ड से जानिए कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (17:34 IST)
टैरो कार्ड से जानिए कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
 
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में 
बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रृंखला में आइए अब हम जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
राशि-कन्या, राशि अधिपति-बुध, तत्व-पृथ्वी, स्वभाव-द्विस्वभाव
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-KING OF PENTACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार कन्या राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 श्रेष्ठ फलदायक रहेगा। आपको इस वर्ष सफलता व समृद्धि प्राप्त होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल व लाभदायक सिद्ध होंगी। घरपरिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। इस वर्ष कन्या राशि वाले जातकों को धन लाभ की होने संभावनाएं हैं। कन्या राशि वाले जातकों को इस वर्ष अचल सम्पत्ति प्राप्ति की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष अपेक्षित सफलता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपको इस वर्ष हर कार्य में सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावनाएं हैं। यदि आप कोई नवीन कार्य प्रारम्भ करने की योजना बना रहे हैं तो यह वर्ष उसे प्रारम्भ करने का सुअवसर बनकर आ रहा है। 
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-THE HERMIT)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह संकेत करता है कि कन्या राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष मध्यम रहेगी। उन्हें धनलाभ के लिए कठिन परिश्रम करना होगा किन्तु अन्त में उन्हें लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं विलम्ब से सफ़ल होंगी। निवेश करते समय आपको अपने किसी वरिष्ठ शुभचिंतक की सलाह पर  निवेश करना चाहिए। कन्या राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में इस वर्ष किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए अन्यथा उन्हें धनहानि होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आप इस वर्ष अक्सर ऊहापोह व संशय की स्थिति में फ़ंसे नज़र आएंगे ऐसी परिस्थिति में आपको घर के किसी बुजुर्ग के परामर्श व मार्गदर्शन से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। धनागम के नवीन स्रोत मिलने की संभावना है।
करियर/ कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-QUEEN OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में सफलता का संकेत कर रहा है। आपको इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष आपकी पदोन्नति होने के योग है। आपको इस वर्ष राज्य से लाभ होता दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष श्रेष्ठ संभावनाएं लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त होगा। आपका व्यापार बढ़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। इस वर्ष कन्या राशि वाले जातकों को आय के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे। 
रोमांस/रिलेशनशिप -(टैरो कार्ड-THE SUN)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। कन्या राशि वाले जातक इस वर्ष अपने संबंधों लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे। आप इस वर्ष नवीन पारिवारिक व सामाजिक संबंध बनाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी,मित्र व परिवार का यथोचित सहयोग प्राप्त 
होगा। अविवाहितों के विवाह होने की पूर्ण संभावना है। प्रेम संबंध सफल होंगे।  संतान सुख प्राप्त होने के योग हैं। संबंधो की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा।
हेल्थ-(टैरो कार्ड-THREE OF SWORDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। इस वर्ष कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित व परेशान रहेंगे। पुराने रोग पुन: कष्ट देंगे और किसी नए रोग के उभरने की संभावना है जिसके चलते विषादग्रस्त महसूस करेंगे। जिन जातकों ह्रदय रोग संबंधी परेशानी है वे इस वर्ष अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही व अति-आत्मविश्वास उनके स्वास्थ्य के हानिकारख सिद्ध हो सकता है। दुर्घटना व चोट लगने की संभावना है। आपको इस वर्ष प्रति गुरुवार किसी विप्र को स्वर्ण व चना दाल दान करना एवं बहते जल में साबुत हल्दी प्रवाहित करना लाभप्रद रहेगा।
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क-astropoint_hbd@yahoo.com
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2023
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए वृष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023
ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

कामिका एकादशी व्रत कैसे करें और कब करें पारण? जानें सही विधि और शुभ समय

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख