suvichar

वास्तु टिप्स : नए साल पर घर में लाएं खुशबूदार फूल, घर में खुशियां आएंगी जरूर

Updated: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (18:10 IST)
Vastu Tips 2023: नया वर्ष 2023 प्रारंभ होने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत ताजे खुशबूदार फूलों से करें। फूलों की सुगंध दिमाग को शांत करने के साथ ही मानसिक शांति प्रदान करती हैं। इसी के साथ ही वास्तु के अनुसार फूलों से जीवन में खुशियां आती हैं और समृद्धि के द्वार खुलते हैं तो आओ जानते हैं कि नए वर्ष में कौन से फूलों से घर को महका सकते हैं।
 
1. गुलाब : एक कांच के बाउल में कुछ ताजे गुलाब को टी टेबल पर रखें। धीरे धीरे इसकी महक घर में फैल जाएगी। आप चाहें तो गुलाब का इत्र भी इस पर छिड़क सकते हैं। पूरे दिन अपने पास एक गुलाब फूल रखें। 
 
2. रजनीगंधा : रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ते बनाने में किया जाता है। इसे घर में रखने से घर में खुशियों के माहौल के साथ ही यश, धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
3. चंपा : उसी तरह चम्पा के फूल आगे से सफेद और जड़ से पीले होते हैं। खुशबू से भरे ये फूल बेहद नाजुक होते हैं। चम्पा 3 रंगों सफेद, लाल और पीले में पाया जाता है। इसकी सुगंध भी बहुत ही आनंदित करने वाली होती है।
 
4. रातरानी : इसके फूल रात में ही खिलकर महकते हैं। एक टब पानी में इसके 15-20 फूलों के गुच्छे डाल दें और टब को शयन कक्ष में रख दें। रातरानी की सुगंध से सभी तरह की चिंता, भय, घबराहट आदि सभी मिट जाती है।
 
5. डहेलिया : इसके फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं उतने ही सुगंध में भी असरदार होते हैं। यह हमारे मन को प्रसन्न कर देते हैं। दिनभर हम खुश रहते हैं।
 
6. केवड़ा : केवड़ा एक बेहतरीन खुशबू का फूल है। इसके इत्र की तासीर ग्रीष्म में तन को शीतलता प्रदान करती है। केवड़े के पानी से स्नान करने से शरीर की जलन व पसीने की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है। गर्मियों में नित्य केवड़ायुक्त पानी से स्नान करने से शरीर में शीतलता बनी रहती है। केवड़ा हमारी स्मृतियों को मजबूत करता है।
 
7. मोगरा : यह फूल भी खुशबूदार होता है। जल के किसी पात्र में इसके फूलों को रखने से घर का वातावरण सुगंधित हो जाता है। मन और मस्तिष्क शांत हो जाता है। इसके फूलों को अपने पास रखने से पसीने की दुर्गंध नहीं आती है। इससे चिंताओं का नाश होता है।
 
इसके अलावा मधुमालती, जूही, चमेली, पारिजात, कनेर, कमल आदि कई फूल हैं। आपको जो भी सुगंधित फूल आसानी से मिल जाए उसे ले आएं और उसे जल के एक पात्र में रख दें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

मोदी, ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन में है एक हैरान करने वाली समानता, जानिए क्या है खास कनेक्शन

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख