Daily Horoscope
✕

लाल किताब राशिफल 2021 : कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (17:35 IST)
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए कुंभ राशि के बारे में।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मीन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
कुंभ राशि :
1. कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 कई संभावनाओं से भरा वर्ष होगा। इस वर्ष के प्रारंभ में आपको सेहत और कार्यक्षेत्र संबंधी कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, डॉक्टर से सलाह लें और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और गंभीरता कार्य करें। 
 
2. यदि सेहत का ध्यान रखा और कार्यक्षेत्र में पराक्रम दिखाया तो अप्रैल से सितंबर के दौरान परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएगा, जिसके चलते आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। जो लोग राजनीति या वकालात से जुड़े हैं उनके लिए यह समय उत्तम रहेगा।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : धनु राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
3. यात्रा के लिहाज से अप्रैल से मई के मध्य का समय सबसे उत्तम होगा। नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही के लिए यात्राएं लाभदायक सिद्ध होगी। वहन खरीदना या घर की मरम्मत कराने के लिए भी यह समय उत्तम है। घर में नया मेहमान के आगमन की संभावना भी प्रबल है।
 
4.छातों के लिए मई से जुलाई के मध्य का समय उत्तम रहेगा। यदि प्रयास किए तो सफलता प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी। अविवाहित जातकों के लिए भी विवाह प्रस्ताव आएंगे। 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
5. सितंबर और अक्टूबर के दौरान जब भाग्य आपका साथ देगा तो उन्नति के मार्ग खुलेंगे और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में नवंबर का माह सबसे अधिक उत्तम रहेगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी मेलजोल बढ़ेगा इससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा।
 
6. वर्ष का अंतिम माह दिसंबर नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए उत्तम हैं। मेहतन रंग लाएगी और सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। यदि आप अभी तक बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे थे, तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष कुंभ राशि के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
7. इस वर्ष को और भी बेहतर बनाने के लिए आप केवल चांदी के बर्तन में खाना खाएं और तांबें के गिलास का पानी पीएं। अपने शयनकक्ष में सजावट की कोई भी वस्तु ना रखें। मांस मदिरा से दूर रहें। किसी धार्मिक स्थल पर कभी कभार झाड़ू लगाएं। शनिवार के दिन छायादान करें और झूठ ना बोलें।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख