suvichar

virgo 2020 love horoscope : कन्या राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (12:04 IST)
कन्या राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पंचम भाव में स्वराशि में शनि का प्रवेश 24 जनवरी को होगा और तब से आपके प्रेम जीवन में गहराई आएगी और आप जीवन मूल्यों को समझते हुए अपने प्यार को काफी महत्व देना प्रारंभ करेंगे।
 

 
हालांकि 11 मई से 29 सितंबर के बीच कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है जिससे बचने के लिए आपको अपने रिश्ते में ईमानदारी बरतनी होगी। आपको अपने प्रियतम को यह महसूस कराना होगा कि वास्तव में यह रिश्ता आपके लिए काफी महत्व रखता है और आपका प्रियतम ही आपके लिए सब कुछ है।
 
 
कन्या राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष की शुरुआत और फरवरी का महीना आपके लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा और इस दौरान आप अपने प्रेम जीवन का पूर्ण रूप से आनंद लेंगे। इस दौरान आपका साथी आपको हर काम में मदद देगा और आपकी हर बात को सुनेगा जिससे आपके रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

आपके प्रेम जीवन में चली आ रहीं समस्याएं खुद-ब-खुद समाप्त होती जाएंगी और आप अपने प्रियतम के साथ वर्ष के दौरान सुखी पलों का आनंद लेंगे।
 
 
वर्ष के मध्य में आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आप दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी आकर्षण महसूस करेंगे। मर्यादित आचरण करें ताकि रिश्ते की अहमियत बनी रहे। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई प्यारा साथी दस्तक दे सकता है।

यह वर्ष अपने प्रेम जीवन को गहराई देने का है और एक-दूसरे को अच्छे से समझने का है इसलिए अपने प्रेम जीवन को मजबूत बनाने के लिए इस वर्ष का पूरा लाभ लें।

ALSO READ: libra 2020 love horoscope : तुला राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

11 सितंबर से बनेगा शनि-चंद्रमा का विषयोग: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

अगला लेख