sawan somwar

Numerology 2020 Number 8 : मूलांक 8 के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (14:58 IST)
अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार मूलांक 8 वालों के लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन आप की चुनौतियों से जूझने की काबिलियत आपको कई मौक़ों पर विजयी बनाएगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ भी कम नहीं होंगी, लेकिन अपने दम पर आप जो कड़ी मेहनत करेंगे, वह आपको कुछ ना कुछ फल अवश्य देगी।

पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी लेकिन आपको अपने घरेलू आवश्यकताओं पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि यह भी आप का नैतिक दायित्व बनता है। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य कमजोर होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें और स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ ना करें। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले छात्र भी सफलता अर्जित कर सकते हैं।

धन लाभ के दृष्टिकोण से देखने पर आपको सामान्य लाभ होता दिख रहा है। प्यार के मामले में आप थोड़े हठी साबित होंगे लेकिन आपका साथी आपका हाथ थामे रखेगा। समय-समय पर अपने प्रियतम को कहीं घुमाने लेकर जाएं, जिससे आपके प्रेम जीवन में नयापन बना रहे। इस साल धन का दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाएगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने पथ पर अडिग रहते हैं। इसी वजह से इस साल आपको कई मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यदि आप इन चुनौतियों से पार पाने में सफल रहे तो आपको प्रचुर धन लाभ हो सकता है।

ALSO READ: Numerology 2020 : मूलांक के अनुसार 2020 कैसा है आपके लिए

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

25 August Birthday: आपको 25 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 4 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार

श्रावण भौम प्रदोष पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग! व्रत रखने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ

अगला लेख