Daily Horoscope
✕

Numerology 2020 Number 7: मूलांक 7 के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (14:58 IST)
अंक ज्योतिष 2020 भविष्यफल के अनुसार मूलांक 7 वाले लोगों के लिए यह साल बेहद अच्छा रहने के योग बन रहे हैं। आप मिट्टी को भी सोना बनाने में सफल रहेंगे यानि कि जिस काम में भी आप हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अर्जित करेंगे। यदि आप कोई एनजीओ चलाते हैं, तो इस वर्ष आपके एनजीओ का काफी नाम हो सकता है।

अगर जॉब की बात की जाए, तो आपके लिए यह साल पदोन्नति और वेतन वृद्धि की सौगात लेकर आएगा और आपकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त व्यापार में विस्तार की योजनाएं भी फलीभूत होंगी। इस वर्ष आप कोई गाड़ी अथवा मकान खरीद सकते हैं, जिससे आपको आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होगी। परिवार का माहौल संतुष्टि दायक रहेगा और दांपत्य जीवन में भी प्रेम की बयार बहेगी।

आपका जीवन साथी आपको अनेक सौगातें देगा, जिसमें से एक संतान जन्म भी हो सकता है। जो लोग धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस वर्ष अनेक अच्छे अनुभव मिलेंगे और किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि किसी बात को लेकर आप अपने प्रेम जीवन से निराश हो सकते हैं, ऐसे में आपको अपने साथी पर विश्वास रखना जरूरी होगा। इस वर्ष आप अपने किसी मित्र को उसकी समस्या से बाहर निकालने में सहायता करेंगे।

संतान की ओर से अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलने से खुशी मिलेगी। इस वर्ष यदि आप सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और धार्मिक स्थलों पर दान पुण्य का कार्य करेंगे, तो आप को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और प्रसिद्धि भी मिलेगी। कुल मिलाकर साल 2020 आपके लिए अनेक मायनों में सफलतम वर्ष साबित होगा।

ALSO READ: Numerology 2020 : मूलांक के अनुसार 2020 कैसा है आपके लिए

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख