Hanuman Chalisa

Numerology 2020 Number 6 : मूलांक 6 के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (14:57 IST)
अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार मूलांक 6 वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपकी सबसे बड़ी चुनौती होगी आपके खर्चे, क्योंकि वे आपके नियंत्रण से बाहर निकल सकते हैं और आपको आर्थिक परेशानियों में डाल सकते हैं।

प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम को रिझाने की कोशिश करनी चाहिए ना कि अत्यधिक महंगे गिफ्ट देकर। आप में से कुछ लोगों को प्रेम में धोखा मिल सकता है, इसलिए संभलकर रहें। आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और छोटी छोटी ख़ुशियाँ परिवार के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेंगी।

परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने से मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आपको आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य क्षेत्र में प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि यही आपके लिए भविष्य में तरक्की के मार्ग खोलेगा। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर परेशानी चल रही है, तो उसे खुलकर आगे बताएं अन्यथा इसका प्रतिकूल असर आप के पद और प्रतिष्ठा पर पड़ सकता है।

जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है, इसके विपरीत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को काफी पसीना बहकार कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी, तभी वे अपने सपनों को साकार कर पाएंगे। आपके बिज़नेस से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं विशेषकर साल के पूर्वार्ध में। संतान की ओर से आप संतुष्ट दिखेंगे और आपकी संतान आपके लिए भाग्यशाली रहेगी।

ALSO READ: Numerology 2020 : मूलांक के अनुसार 2020 कैसा है आपके लिए

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख