suvichar

Lal Kitab ज्योतिष 2020 : यदि आपकी उम्र 24 से 28 के बीच है तो करें ये 5 उपाय

Updated: गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (14:42 IST)
लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह उम्र के एक विशेष वर्ष में जागृत होकर अच्छे या बुरे फल देता है। यदि आपकी उम्र 24 से लेकर 28 वर्ष के मध्य है और विवाह नहीं किया है तो आप निम्नलिखित 5 उपाय आजमाकर संपूर्ण वर्ष को शानदार तरीके से सफल बना सकते हैं।
 
 
इस उम्र में अविवाहित है तो आप चंद्र के चक्र में जी रहे हैं और विवाहित हैं तो शुक्र के चक्र में जी रहे हैं। लाल किताब के अनुसार शुक्र विवाह के बाद (अगर विवाह 25वें वर्ष के पश्चात् होतो) जागृत होता है। यदि आप निम्नलिखित उपाय करते हैं तो इस वर्ष आप मनचाही सफलता अर्जित करेंगे। पहले चंद्र के चक्र के 5 उपाय और फिर शुक्र के चक्र के उपाय।

 
चंद्र के उपाय-
1. प्रतिदिन माता के पैर छूना चाहिए।
2. शिव की भक्ति और सोमवार का व्रत करना चाहिए।
3. सोमवार के दिन खीर बनाएं और खुद न खाकर दूसरों को खिलाएं।
4. पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोए और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दे।
5. चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए। यदि चंद्र अच्छा है तो दान ना करें।
 
 
शुक्र के उपाय-
1. शुक्रवार का व्रत रखें और लक्ष्मी की उपासना करें। 
2. सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें। 
3.शुक्रवार का व्रत रखें। खटाई न खाएँ। 
4.स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। इत्र या सेंट का उपयोग करें।
5.दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें, लेकिन यह उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

कामिका एकादशी व्रत कैसे करें और कब करें पारण? जानें सही विधि और शुभ समय

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख