dharma sangrah
✕

cancer 2020 love horoscope : कर्क राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (12:03 IST)
कर्क राशिफल 2020 के अनुसार यह साल कर्क राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आपके प्रेम जीवन में अनेक दीर्घकालीन बदलाव आ सकते हैं। आप प्यार में एक आदर्शवादी प्रेमी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे और पूर्णता को पसंद करेंगे जिससे आपका प्रेमी आपसे प्रसन्न रहेगा और आपके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
 
 
आप काफी समय से एक ऐसा प्रियतम चाहते थे, जो आपका दोस्त भी हो और प्रियतम भी। लेकिन आप कमिटमेंट पसंद नहीं चाहते थे इसलिए आपको इस रिलेशनशिप में परेशानी आ रही थी। लेकिन इस वर्ष आपकी वह मुराद पूरी होगी और ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में आएगा, जो आपको एक प्रियतम के रूप में प्यार देगा और एक दोस्त के रूप में भी आपके साथ रहेगा।

 
जो अभी तक अकेले हैं, उनके एक से अधिक लोगों से रिश्ते बन सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में आपको अपने मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपके प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। मध्य अप्रैल के बाद आपके प्रेम जीवन में आध्यात्मिक और मानसिक प्रवृत्तियों का समावेश होगा और आप दूसरों की मदद भी करेंगे।

 
इस वर्ष प्यार बहुत बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं होगा और इसलिए जो लोग विवाहित हैं, वे विवाहित बने रहेंगे और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, वे प्रेम जीवन में रहेंगे।

इसके विपरीत जो लोग अकेले हैं और अभी तक किसी रिश्ते में नहीं पड़े हैं, उनके इस वर्ष अकेला रहने की संभावना अधिक है। जो लोग दूसरी शादी करना चाहते हैं, उनके लिए जुलाई तक का समय सफलतादायी सिद्ध होगा।

ALSO READ: leo 2020 love horoscope : सिंह राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

05 November Birthday: आपको 5 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 05 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख