suvichar

मूलांक 7 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (12:13 IST)
जिन व्यक्तियों का जन्म 7, 16 तथा 25 ‍तारीख को हुआ हो, वे 7 मूलांक वाले कहलाते हैं। इसका प्रतिनिधि ग्रह वरुण' है, जो जलीय है। ऐसे व्यक्ति सरल, सौम्य, सहिष्णु तथा संतोषी होते हैं।

कल्पना में डूबे रहना तथा हमेशा खुशमिजाजी इनका स्वभाव होता है। नए अनुसंधान, जोड़-जुगाड़, नई वस्तुएं बनाने तथा नए-नए उपयोग में लगे रहते हैं। ये व्यक्ति अति भाग्यशाली होते हैं। वर्ष के प्रारंभ तथा मध्य वर्ष में सावधानी आवश्यक है।

रविवार, सोमवार तथा बुधवार एवं 7, 16 व 25 तारीखें अ‍त्यंत शुभ तथा 1, 10, 19 तथा 28 तारीखें मध्यम मानी गई हैं। इन दिनों नया कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। सफेद रंग अत्यंत शुभ तथा हल्का नीला शुभ माना जाता है। रत्नों में 'लहसुनिया' भाग्यवर्धक है।
 
यह वर्ष जोखिम उठाने का नहीं है। पानी से दूर रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। भ्रम तथा भय, चिंता व तनाव बने रहेंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। संघर्ष करने रहना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर अति विश्वास भारी पड़ सकता है।
 
स्वास्थ्य- भोग-विलास से दूर रहें। रक्त संबंधी रोग भूलना, घबराहट, कफ, खांसी से परेशानी हो सकती है। नशों को अलविदा करें। खानपान पर नियंत्रण रखें। खाने में फलों का रस, सलाद व दूध लें तथा योग साधना की ओर ध्यान दें।
 
कल्याणकारी उपाय- मंगलवार का व्रत तथा हनुमानजी की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ तथा सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें। कष्ट कम होंगे।

ALSO READ: वृषभ 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख