ganesh chaturthi

मूलांक 8 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (11:46 IST)
जिन व्यक्तियों के जन्म की तारीख 8, 17 व 26 हो, वे 8 मूलांक वाले माने जाते हैं। यह अंक विश्वास का माना जाता है। इसके प्रतिनिधि ग्रह शनि हैं। यह ग्रह अत:करण का स्वामी माना जाता है।

इस अंक के जातक का जीवन उथल-पुथलभरा होता है। चेहरा देखकर इनके मन की बात जानी नहीं जा सकती। अंतर्मुखी व्यक्तित्व तथा ठोस कार्यप्रणाली से दूसरे वाह-वाह करते नहीं थकते। गंभीरतापूर्वक जीवन जीना इनका स्वभाव है।

वर्ष के प्रारंभ तथा अंत में उत्साह एवं क्रियाशीलता बढ़ती है। मध्य में उदासीन रहते हैं। शुभ दिन शनिवार तथा शुभ तारीखें 8, 17 तथा 26 हैं। शुभ रंग काला, नीला, भूरा तथा बैंगनी है। शुभ रत्न नीलम है। 
 
स्वास्थ्य- कुष्ठ रोग, श्वास संबंधी रोग, गंजापन, पेशाब संबंधी रोग, कमर एवं नाक-कान-दर्द रह सकता है। 
 
यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं है। उपरोक्त रोग रह सकते हैं जिनकी वजह से कार्य प्रभावित होंगे। लोहे, तेल, कबाड़ आदि के कार्य सफल रहेंगे। शत्रु परेशान करेंगे। साझेदारी देखकर करें, जोखिम न लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि, भवन व फैक्टरी आदि पर व्यय अधिक होगा। परिश्रम अधिक होगा। लाभ कम रहेगा। प्रतिकूल तबादला हो सकता है। कानून का पालन करें। चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है। 
 
कल्याणकारी उपाय- शनि यंत्र-मंत्र का पूजन-जप करें। शनिवार को व्रत करें। तिल (काले) चप्पल-जूते, छतरी आदि का दान करें। व्यसनों से दूर रहें। कष्ट कम होंगे।

ALSO READ: मूलांक 9 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख