Hanuman Chalisa
✕

कुंभ राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (16:13 IST)
जनवरी- राजनीतिज्ञ व्यक्तियों के लिए यह माह प्रसन्नतादायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति आएगी, वहीं नौकरीपेशा अनुकूल स्थिति पाएंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन से सुखद स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सुगमता आएगी। संतान पक्ष के कार्य सुगमता से बनेंगे। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।


 
फरवरी- धन की बचत के योग उत्तम हैं, वहीं रुका पैसा मिलने से राहत पाएंगे। कौटुम्बिक व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभावी होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा।
 
मार्च- जीवनसाथी के कार्यों में मदद देना होगी, वहीं प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, शुभ समाचार मिलेगा। भाइयों व मित्रों का सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। अधिकारी वर्ग सुखद वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशाओं की रुकी पदोन्नति होगी। स्त्री पक्ष के कार्य बनेंगे। यात्रा के योग बनेंगे।

 
अप्रैल- आपके सभी कार्य सुगमता से बनेंगे, वहीं उत्साह बना रहेगा। धन की समस्या यदि है, तो वह दूर होगी। साहस बल में वृद्धि होगी। स्त्री के सहयोग से कार्य में प्रगति आएगी। व्यापार-व्यवसाय में सुगमता रहेगी व लाभजनक स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
मई- परिश्रम अधिक करने पर ही उपयुक्त सफलता पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सावधानी का रहेगा। अधिकार क्षेत्र में अनुकूल वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक मामलों में बड़ों की सलाह लाभजनक होगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष पर शांति नीति द्वारा सफल होंगे।

 
जून- भाग्य में अनुकूल स्थिति रहने से आपके कार्य में सुगमता आएगी। व्यापारी वर्ग को गुप्त युतियों द्वारा अनुकूल सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। नौकरीपेशा भी राहत महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग मिलने से राहत पाएंगे। पारिवारिक मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी।
 
जुलाई- मनोरंजन के साधनों में खर्च होगा, वहीं संतान के मामलों में सावधानी रखना होगी। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। सोच-समझकर खर्च करें। शत्रुपक्ष से बचकर चलना होगा। आपकी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह जांच-परख लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 
अगस्त- वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। भाग्य में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से चलना होगा। नौकरीपेशाओं के लिए अपने कार्य के प्रति सजग रहकर चलना होगा। दांपत्य जीवन में सुधारजनक स्थिति भी पाएंगे। खर्च अधिक होगा।
 
सितंबर- जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। शासकीय मामलों में अटके कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

 
अक्टूबर- संतान पक्ष के मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। सोचे कार्य समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्त्री पक्ष के कार्य में खर्च होगा। आर्थिक मामलों में प्रयत्नपूर्वक सफल होंगे।
 
नवंबर- संभलकर कार्य करें व जल्दबाजी से बचना होगा। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रगति होगी। वाहनादि सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होगी, वहीं नौकरीपेशा अपने कार्य में सुगमता पाएंगे। पराक्रम बढ़ेगा, वहीं मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

 
दिसंबर- समय का सदुपयोग कर अनुकूल स्थिति पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए सहयोगवादी स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सुगमता पाएंगे। बाहरी मामलों में सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
उपाय- इस साल आप फिरोजा पहनें। कोई नीली वस्तु बुजुर्ग को भेंटस्वरूप दें। बड़ों का आदर करें। तिल का तेल शनिवार के दिन जमीन पर गिराएं।

ALSO READ: कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख