Govardhan puja
✕

वर्ष 2019 में अपने लग्न के अनुसार करेंगे उपाय तो आएगी धनलक्ष्मी आपके द्वार

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (11:38 IST)
वर्ष 2019 आपके लिए फायदेमंद हो, आपका जीवन सुखमय हो व आपको पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक व भौतिक सुख-सुविधा प्राप्त हो, इसके लिए आप अपने लग्न अनुसार कुछ सरल उपाय करें।
 
मेष लग्न : आपको इस वर्ष राहु के जप व गणेशजी की आराधना करना चाहिए, साथ ही बहन को सोने का दान देना चाहिए। प्रत्येक बुधवार को गणेशजी के मंदिर में हरे मूंग हरे वस्त्र में बांधकर भेंट रखने से यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा।
 
वृषभ लग्न : आपको इस वर्ष शिवजी की आराधना व सोमवार का व्रत करना चाहिए, साथ ही किसी नागा अखाड़े वाले संत को सोमवार को भोजन कराना चाहिए। गुड़, गेहूं, लाल कपड़ा, तांबा एवं लाल फूल 5 मंगलवार शिव मंदिर में भेंट करना चाहिए जिससे यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा।
 
मिथुन लग्न : आपको इस वर्ष गायत्रीदेवी की आराधना व गायत्री मंत्र करना चाहिए, साथ ही किसी गायत्री मंदिर के पुजारी को पीला वस्त्र व जनेऊ भेंट करना चाहिए एवं बुधवार को स्वयं को पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। यह करने से आपका वर्ष शुभ रहेगा।
 
कर्क लग्न : आपको इस वर्ष सूर्य के जप व आराधना करना चाहिए, साथ ही केतु के जप करना चाहिए। पूरे वर्ष स्नान के जल में नागरमोथा डालकर स्नान करना चाहिए व रविवार को मानक, सोना, छाता, लाल वस्त्र एवं गुड़ दान करना चाहिए। आपके लिए वर्ष शुभ रहेगा।
 
सिंह लग्न : आपको इस वर्ष शक्ति की आराधना करना चाहिए व पत्नी को शुक्रवार के दिन चांदी के आभूषण की भेंट दें, साथ ही किसी विप्र को लाल वस्त्र का दान दें एवं भगवान सुर्य को प्रात: इस मंत्र से अर्घ्य दें- 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'। इससे वर्ष शुभ रहेगा।
 
कन्या लग्न : आपको इस वर्ष केतु जप व शिवजी की आराधना करना चाहिए, साथ ही स्नान के जल में देवदार डालकर स्नान करना चाहिए। सोमवार के दिन शिवजी का अभिषेक करना चाहिए एवं शिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवाभिषेक करें। वर्ष शुभ रहेगा।
 
तुला लग्न : आपको इस वर्ष गुरु आराधना व गुरुवार का व्रत करना चाहिए, साथ ही किसी विद्यार्थी को अध्ययन की पुस्तक का दान देना चाहिए व पिता की सेवा करना चाहिए। इससे वर्ष शुभ रहेगा। पूरे वर्ष किसी का मन न दुखे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। वर्ष शुभ रहेगा।
 
वृश्चिक लग्न : आपको इस वर्ष विष्णुजी की आराधना व गाय माता की सेवा करना चाहिए, साथ ही गुरुवार को पीला वस्त्र, पीला फूल, सोने का मोती, चने की दाल एवं हल्दी की गांठ दान करना चाहिए, साथ ही दादाजी की सेवा करना चाहिए।
 
धनु लग्न : आपको इस वर्ष दत्तात्रेयजी की आराधना व मंत्र जप करना चाहिए, साथ ही किसी विप्र को कमंडल व धोती का दान देना चाहिए, साथ ही पूर्णिमा के दिन किसी विप्र को खीर का भोजन कराना चाहिए। पूरा वर्ष शुभ रहेगा।
 
मकर लग्न : आपको इस वर्ष शिव-शक्ति की आराधना करना चाहिए व पूरे वर्ष 'ॐ नम: शिवाय' के जप करना चाहिए, साथ ही किसी शिव मंदिर के पुजारी को प्रदोष के दिन वस्त्र दान करना चाहिए। वर्ष शुभ रहेगा।
 
कुंभ लग्न : आपको इस वर्ष हनुमानजी की आराधना व पूरे वर्ष हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, साथ ही शनिवार के दिन काले वस्त्र, उड़द, काली तिल, लोहे का चाकू, काला छाता एवं काला फूल दान करना चाहिए। वर्ष शुभ रहेगा।
 
मीन लग्न : आपको इस वर्ष राधाकृष्ण की आराधना करना चाहिए व पूरे वर्ष गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए, साथ ही अपने अनुज का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। मंगलवार को श्रीकृष्ण मंदिर में माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। वर्ष शुभ रहेगा।

ALSO READ: अपने लग्न से जानिए साल 2019 कितनी खुशियां लाया है आपके लिए
 
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Budh Uday in Tula: बुध ग्रह के उदित होने से किसके बढ़ेंगे खर्च और किसकी होगी बल्ले-बल्ले? जानें 12 राशिफल

Guru Ketu Yuti 2026: सिंह राशि में बनी गुरु-केतु की खतरनाक युति, जानें 12 राशियों का सटीक राशिफल और अचूक उपाय

Weekly Horoscope: 9 से 15 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते? जानें क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Annual Numerology 2027 : मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

अगला लेख