biodatamaker

कर्क 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (16:43 IST)
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है इसलिए इस राशि के जातक बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु होते हैं। परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव होता है। सफेद वस्तुओं और जल तत्व से जुडे व्यापार या नौकरी में लाभ होता है।
 
कर्क राशि वाले जातक मध्यम कदकाठी के होते हुए गोल चेहरे वाले होते हैं। भावना प्रधान, कल्पनाशील, कवि, पत्रकार, सेल्समैन हो सकते हैं। इनका रंग कुछ खुलता हुआ होता है।
 
कर्क राशि : इस वर्ष काफी सारे ग्रह अनुकूल हैं। प्रयास भरपूर करें। भाग्य का साथ मिलेगा। 
 
व्यवसाय- पिछले काफी समय से कार्यवृद्धि की योजना इस वर्ष साकार होगी। अपने हित में लोगों को अपने पक्ष में कर सकेंगे। इससे व्यापार का विस्तार कर पाएंगे। कुछ कठिनायां आएंगी। समय पर काम होंगे। अप्रत्याशित रूप से पदोन्नति तथा नया काम मिल सकता है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। 
 
धन-संपत्ति- वर्ष के पूर्वार्द्ध में नवीनीकरण, मांगलिक कार्य व कर्ज का भुगतान आदि कार्यों पर अधिक व्यय होगा। पुरानी लेनदारी या रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। स्थायी संपत्ति पर व्यय होगा। पूंजी के रूप में व्यापार में अधिक धन लगा पाएंगे। संचित कोष में कमी रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
घर-परिवार- परिवार में मांगलिक कार्य तथा वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जवाबदारी रहेगी। संतान पक्ष से उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। एकाधिक वैवाहिक कार्य हो सकते हैं। संतान की उन्नति व नौकरी आदि से आय में वृद्धि तथा चिंता में कमी होगी। दूर गया सदस्य वापस आ सकता है।

 
स्वास्थ्य- आंखों में चोट-रोग, जोड़ों का दर्द तथा हड्डी में चोट आदि की आशंका है। बड़ी उम्र की समस्याएं बनी रहेंगी। व्यायाम व योग आदि से कष्ट में कमी रहेगी। डायबिटीज के रोगी विशेष सावधान रहें।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर- पारिवारिक समस्याएं अपने उद्देश्य से ध्यान भटका सकती हैं। संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। एकाग्रता की कमी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अंततोगत्वा सफलता मिलेगी। बाधा दूर होगी। उच्च शिक्षा के लिए समय पर मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।

 
यात्रा-प्रवास-तबादला- वर्ष के पूर्वार्द्ध में इच्छा के विरुद्ध या प्रतिकूल स्थानांतरण हो सकता है। कहीं दूर जाने की कोई मजबूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र का परिवर्तन भी हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं होती रहेंगी। वर्ष के उत्तरार्द्ध में स्थिति अनुकूल होगी।
 
धार्मिक कार्य- इस वर्ष तंत्र-मंत्र, गुप्त तथा उग्र प्रयोगों में रुचि बढ़ेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सद्गुरु की प्राप्ति हो सकती है। किसी तीर्थस्थान में रहने का अवसर प्राप्त होगा। दान-पुण्य कर पाएंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- शिवार्चन, महामृत्युंजय जप, रुद्राभिषेक तथा पीपल में जल चढ़ाने से कष्ट में कमी तथा उन्नति होगी।

ALSO READ: मिथुन 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

2027 की भविष्यवाणी: सत्ता परिवर्तन से सोने-चांदी के भाव तक, जानें कैसा रहेगा नया साल

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: 3 राशियों को रहना होगा सावधान

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख