suvichar

वर्ष 2018 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (15:51 IST)
शनि ग्रह का नाम सुनते ही जो सबसे पहला विचार मन-मस्तिष्क में आता है वह है- साढ़ेसाती व ढैय्या। शनि को न्यायाधिपति कहा गया है और शनि दण्डाधिकारी भी हैं। वे मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुसार शुभफ़ल व दण्ड देते हैं। उनका यह न्याय साढ़ेसाती व ढैय्या की अवधि में प्रबल रूप में प्रकट होता है। अपने नामानुसार ही साढ़ेसाती की अवधि साढ़ेसात वर्ष एवं ढैय्या की अवधि ढाई वर्ष की होती है।
 
साढ़ेसाती व ढैय्या का नाम सुनते ही जनमानस में भय व चिन्ता व्याप्त हो जाती है। लेकिन साढ़ेसाती को लेकर इस प्रकार का भय व चिन्ताएं पूर्णरूपेण सत्य नहीं होतीं क्योंकि जिन जातकों की जन्मपत्रिका में शनि उच्चराशिस्थ, राजयोगकारक एवं शुभ होते हैं उनके लिए साढ़ेसाती की अवधि शुभफ़लदायक एवं उन्नतिकारक होती है। 
 
शनि सौरमण्डल के सबसे मन्द गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई वर्ष का समय लेते हैं। गोचरवश शनि जिस राशि में स्थित होते हैं वह एवं उससे दूसरी व बारहवीं राशि वाले जातक साढ़ेसाती के प्रभाव में होते हैं।

इसी प्रकार शनि स्थित राशि से चतुर्थ व अष्टम राशि वाले जातक ढैय्या से प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं कि वर्ष 2018 में कौन सी राशि वाले जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा एवं किन राशि वाले जातक ढैय्या से प्रभावित रहेंगे।
 
इन राशि वाले जातकों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती
वृश्चिक (अंतिम चरण)
धनु (द्वीय चरण)
मकर (प्रथम चरण)
 
इन राशि वाले जातकों पर रहेगी शनि की ढैय्या
वृष व कन्या 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश: 5 राशियों के लिए प्रमोशन और तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते

केतु का स्व-नक्षत्र मघा में महागोचर: इन 5 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Shravan 2026: श्रावण मास 2026: शिव पूजा के खास दिन और रुद्राभिषेक का महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जुलाई, 2026)

30 July Birthday: आपको 30 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख