Hanuman Chalisa

अंक ज्योतिष 2018 : क्या आप होंगे इस साल सफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
अंक ज्योतिष के अनुसार आइए जानते हैं कि वर्ष 2018 में किसे मिलेगी सफलता और कौन होगा निराश.... क्या आपके लिए शुभ है इस साल का गणित... पढ़ें यहां... 
 
वर्ष का अंक 18 है इसका जोड़ 9 बनता है। 9 का स्वामी अंक अनुसार मंगल है। मंगल साहस, ऊर्जा, उग्र स्वभाव, साहसी कार्य का कारक है।
 
1.  जिन युवाओं की जन्म दिनांक 1, 10,19, 28 हैं उनका स्वामी सूर्य है। सूर्य मंगल का मित्र  है अत: एक नई ऊर्जा के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बेरोजगार रोजगार के लिए प्रयास करें,निश्चित रूप से सफल होंगे। पदोन्नति के योग भी हैं, राजनेताओं को लाभ मिलेगा। पुलिस सेवा से जुड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। वादविवाद प्रतियोगिता में सफल होंगे।
2. जिनकी जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29 हैं उनका स्वामी चन्द्र है मंगल चन्द्र का मित्र है। इस साल एक नई ऊर्जा का संचार होगा वहीं सोचे कार्य जो अभी तक रूके थे पूरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद कहा जा सकता है।
3. जिनकी जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30 हैं उनका स्वामी गुरु है और गुरु मंगल का मित्र है। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्यिों के लिए सफलता भरा वर्ष रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अविवाहितों को खुशखबरी मिलेगी। अधिवक्ताओं, प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल सफलता पाएंगे।
4. जिनकी जन्म दिनांक 4,13, 22,31 हैं उनका स्वामी राहु है। मंगल राहु का शत्रु है। कोई गोपनीय चिंता रहेगी। कार्य में रूकावट आएगी। कार्य योजनाओं को गुप्त रखकर ही आगे बढ़ें तभी सफल होंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
5. जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 हैं उनका स्वामी बुध है। मंगल बुध में समभाव होता है अत: विशेष कार्य में अनुकूल सफलता मिलेगी। साहसबल में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। नवीन व्यवसाय करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे।
6. जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 हैं उनका स्वामी शुक्र है। शुक्र मंगल की आपस में शत्रुता होती है अत: आपको सावधानी रखना होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। स्वयं पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। स्त्री पक्ष को सावधानी बरतना होगी। दाम्पत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी।
7.जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 हैं उनका स्वामी नेप्चुन है। मंगल से इसकी ना मित्रता है ना शत्रुता अत: कामकाज में सामान्य स्थिति रहेगी। व्यापार व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में लेनदेन से बचना होगा। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा।
8. जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 हैं उनका स्वामी शनि है। शनि मंगल का शत्रु है। अत: काफी संभलकर चलना होगा। पारिवारिक मामलों में सोच  विचार कर चलें। व्यवसाय में जोखिम से बचें। वाहनादि सावधानी से चलाएं। नौकरीपेशा अपने कार्य की जिम्मेदारी समझें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
9. जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 हैं उनका स्वामी मंगल है वहीं वर्ष का स्वामी भी मंगल है। इस वर्ष आपकी हर तरह से चांदी है। उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा के लिए सुखद स्थिति रहेगी। जमीन जायजाद के कार्य बनेंगे।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

अगला लेख