sundarkand

कितना बरसेगा धन इस साल, जानिए 12 राशि के अनुसार

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (14:05 IST)
कुंडली में एकादश भाव के स्वामी को आय भाव का स्वामी कहा जाता है। एकादश भाव में जो भी राशि होगी,  उसकी स्थिति पर धन का आगमन निर्भर करता है, एकादश भाव के स्वामी की जिस भाव में जैसी स्थिति है, आय वैसी होगी। 
 
वर्ष 2018 की शुरुआत में एकादश भाव का स्वामी शुक्र लग्न में होकर गुरु की राशि में अस्त है, वहीं आय भाव में चतुर्थ भाव का भावाधिपति गुरु भी विराजमान है और एकादश भाव पर किसी भी ग्रह की दृष्टि नहीं आ रही है। आइए जानते हैं धन के मामले में आपकी राशि के सितारे.... 
 
मेष- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से आय के साधनों में वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। आपको अपने बुद्धि कौशल का लाभ मिलता रहेगा।
 
वृषभ- परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी जाकर आर्थिक सुधारों में सफल होंगे। भाग्य की स्थिति भी कुछ कमजोर होने से विशेष लाभ के योग कम ही हैं।
 
मिथुन- आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। अपने बुद्धिबल द्धारा आय के साधनों में यथेष्ट वृद्धि कर पाएंगे। व्यवसाय व नौकरी में भी लाभ मिलेगा।
 
कर्क- आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे।
 
सिंह- जनता के बीच के कार्यों से आय के साधन मिलेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकर आदि में उन्नति से भी आय में लाभ होगा। 
 
कन्या- आर्थिक मामलों में अकस्मात लाभ के योग बन सकते हैं, वहीं खर्च भी अधिक रहेगा। स्वप्रयत्नों से धनलाभ पाने में समर्थ होंगे। व्यवसाय में लाभार्जन कर सकेंगे।
 
तुला- आर्थिक लाभ हेतु अधिक प्रयासों के साथ भाइयों व मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। साझेदारी के कार्यों से समझदारीपूर्वक धन संबंधित मामलों में प्रगति पा सकेंगे।
 
वृश्चिक- आप जितना अधिक प्रयास करेंगे उतना अधिक सफल होंगे। बाहरी संपर्कों से आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। सेल्स के कार्य से भी आय हो सकती है। 
 
धनु- स्वप्रयत्नों से आय के साधनों में वृद्धि होगी, वहीं इस वर्ष भाग्य का साथ भी मिलेगा। उत्तम राजयोग बनने से पदोन्नति होकर लाभदायक स्थिति रहेगी। 
 
मकर- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए धनलाभ की स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारी वर्ग भी इस वर्ष आर्थिक लाभ पाने में समर्थ होंगे। जमीन-जायदाद से भी लाभ मिलेगा।
 
कुंभ- बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी से भी आर्थिक प्रगति कर पाने में समर्थ होंगे।
 
मीन- धनलाभ हेतु अधिक प्रयास करना होंगे। खर्च अधिक रहेगा। धन की स्थिति को बरकरार रखने हेतु व्यापार की स्थिति में सुधार करना होगा तभी जाकर लाभान्वित होंगे। 
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

गुरु और शनि के बीच बना नवपंचम राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख