sundarkand

मिथुन राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (12:10 IST)
मिथुन राशि वालों के लिए यह साल काफी हर तरीके से शानदार रहने वाला है। राशिफल 2018 के मुताबिक इस साल आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी बदलाव होंगे। इस वर्ष के पहले 6 महीने आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। उस अवधि में आपकी तरक्की भी संभव है। कार्यस्थल पर आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। 
 
इस साल आपकी आय में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट काम करने वालों के लिए मई और जून का महीना भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में व्यापार करने वालों को भी मुनाफा हो सकता है। सितारों की चाल आपके अनुकूल है। जुलाई और अगस्त के महीने में यात्रा की योजना भी बन सकती है। अगर किसी संपत्ति के लिए निवेश कर रहे हैं तो साल के आखिरी 6 महीने आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। 
 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आय के अधिक स्रोत भी आपको मिलेंगे। इस वर्ष आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। लॉटरी में पैसा लगाने जैसी गतिविधियों से दूर ही रहें। शिक्षा की बात करें तो पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। यह साल आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस अवधि के दौरान आप अपनी पढ़ाई को लेकर सक्रिय रहेंगे। 
 
पारिवारिक मामलों में इस साल आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ थोड़ा कम समय बिता पाएंगे। इसलिए जब भी समय मिले, अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। कुछ लोगों की शादियां भी इस वर्ष हो सकती हैं। सेहत के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के प्रति कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए डॉक्टरों से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी, वहीं वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें और साथ ही योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें। 
 
शुभ महीने- मई, जून, अगस्त, सितंबर।
उपाय- 1. रविवार को भैरव मंदिर के दर्शन करें।
2. मौका मिले तो किसी गरीब की मदद करें।
शुभ रंग- संतरी, गुलाबी, गहरा नीला।
शुभ अंक- 4, 6, 19।
शुभ दिन- शनिवार, गुरुवार।

ALSO READ: वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

क्या सूर्य और चंद्र ग्रहण से आते हैं भूकंप? पुराने रिकॉर्ड से समझिए सच और क्या है आने वाली तबाही का दावा

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–7 दालचीनी)

11 August Birthday: आपको 11 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख