biodatamaker

कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (12:23 IST)
कर्क राशि वालों के लिए यह साल खुशियों से भरपूर रहने वाला है। इस वर्ष आपकी किस्मत आपका साथ अवश्य देगी। अध्यापकों, लेखकों और छात्रों के लिए यह साल काफी लाभदायक साबित होने वाला है। इस वर्ष आप सकारात्मक ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। 
 
बीते साल यात्रा के लिए बनाई गई योजना इस वर्ष के मई और जून के महीने में पूरी हो जाएगी। सितारों की भविष्यवाणी के अनुसार परिवार में शांति का माहौल रहेगा। इस अवधि में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में कुछ मतभेद भी होंगे, लेकिन आप अपने तरीके से उनका समाधान निकालने में सफल रहेंगे।
 
साल के अंत में परिवार में फिर से शांति का माहौल बन जाएगा और सभी लोग एक-दूसरे को प्यार करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल शुभ है। शेयर बाजार से भी आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी यानी आपके अच्छे दिन की शुरुआत होगी। यदि बिजनेस में ज्यादा पैसे लगाने की स्थिति आती है तो उस बिजनेस के बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें। इस साल संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा है।
 
सेहत के प्रति आपको ध्यान रखने की जरूरत है। इस वर्ष सेहत में गिरावट आ सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। कोई पुरानी बीमारी आपको इस साल परेशानी में डाल सकती है। दिमागी तौर पर आपको थकान हो सकती है और इसका सीधा असर आपके कार्यस्थल पर देखने को मिलेगा इसलिए आपके लिए जरूरी है कि काम से कुछ समय के लिए छुट्टी लें और आराम करें। प्रेम के मामले में यह साल बेहद ही खूबसूरत रहने वाला है। साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप एक-दूसरे को समझेंगे और इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
 
शुभ महीने- मार्च, अप्रैल, नवंबर, दिसंबर।
उपाय- 1. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
2. शनिवार के दिन काला कपड़ा और कोयला दान करें।
शुभ रंग- लाल, सफेद, हल्का हरा।
शुभ अंक- 7, 9, 12।
शुभ दिन- मंगलवार, शुक्रवार।
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

05 September Birthday: आपको 05 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: भद्र राजयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

अगला लेख