dipawali
✕

जानिए, मिथुन राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

Updated: सोमवार, 5 जनवरी 2015 (15:48 IST)
मिथुन राशि : वार्षिक भविष्यफल 2015 


 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य लाभ देने वाला रहेगा। परंतु साधारण बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। बाहरी खान-पान से बचने का प्रयास करें। वाहन मशीनरी सावधानी से प्रयोग करें। 
 
इस राशि के जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा और पैतृक धन भी प्राप्त हो सकता है। परिवार में आर्थिक उन्नति होगी। मई में मांगलिक कार्य एवं अगस्त-सितंबर से निकट रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। परिवार में उत्साह रहेगा।
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नई नौकरी पाने के लिए एवं पुरानी नौकरी में उन्नति के लिए श्रेष्ठ रहेगा। अधिकारी आपकी बातें सुनेंगे तथा कनिष्ठ सहयोग प्रदान करेंगे। विदेश जाने वाले लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। पहले से ही विदेश में काम करने वाले लोगों के लिए यह साल श्रेष्ठ रहेगा।
 
व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल और उन्नति प्रदान करने वाला होगा। नए कार्यों का आरंभ होगा। पुराने निवेश से भी लाभ होगा। अग्रिम दिए धन की वसूली आसानी से होगी। व्यापार-दुकान का विस्तार भी हो सकता है।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

लेखक के बारे में
आचार्य डॉ. संजय
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

24 October Birthday: आपको 24 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 26 अक्‍टूबर से 01 नवंबर 2026 का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

23 October Birthday: आपको 23 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!