sawan somwar

अवसरवादी है सपा-कांग्रेस गठबंधन, हारी हुई लड़ाई लड़ रही है बसपा : राजनाथ

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (16:02 IST)
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए सपा और कांग्रेस के गठबंधन को हताशा में किया गया 'अवसरवादी' गठजोड़ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि बसपा इस बार हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।
 
सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सशक्त विकल्प मान लिया है और प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
 
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन 'अवसरवादी' गठजोड़ है। यह हताशा में किया गया गठबंधन है, क्योंकि ये दोनों ही पार्टियां कमजोर हैं। सपा ने स्वीकार कर लिया है कि वह कमजोर हो चुकी है इसीलिए उसने 'स्मृति लोप' से ग्रस्त उस कांग्रेस से गठबंधन कर लिया जिसकी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव हमेशा मुखालफत करते रहे।
 
सिंह ने कहा कि जहां तक बसपा का सवाल है तो वह 'हारी हुई लड़ाई' लड़ रही है। उसकी हताशा का आलम यह है कि उसकी मुखिया मायावती चुनाव में सांप्रदायिक आधार पर वोट मांग रही हैं। वे विभाजन की राजनीति कर रही हैं। लोकतंत्र में जाति या मजहब के आधार पर वोट की अपील नहीं की जानी चाहिए। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख