dharma sangrah
✕

200 तक पहुंचना चाहती थी टीम इंडिया लेकिन इस कारण किया प्लान में बदलाव (Video)

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (15:47 IST)
दुबई:विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में तेज रफ्तार से रन बनाने की कोशिश की लेकिन लगातार विकेट गिरने से उन्हें रणनीति बदलनी पड़ी।

कोहली ने 44 गेंद में 60 रन बनाये। उन्होंने तेज शुरूआत की लेकिन बाद में रफ्तार धीमी करनी पड़ी।कोहली ने पांच विकेट से मिली हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैने आज तेज गति से रन बनाने की कोशिश की। इसके बाद हमारे विकेट गिर गए और हमें रणनीति बदलनी पड़ी क्योंकि मुझे आखिर तक टिककर बल्लेबाजी करनी थी।’’

उन्होंने कहा ,‘‘अगर कुछ बल्लेबाज होते तो मैं उसी रफ्तार से बल्लेबाजी करता और कुछ और चौके छक्के लगाता। लेकिन मैं उन हालात में फंस गया कि मुझे अंत तक टिके रहना था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दीपक हुड्डा और मेरे बाद भुवनेश्वर कुमार और बाकी गेंदबाज ही थे। हमें हालात के अनुरूप खेलना होता है। हम अपेक्षित नतीजे तक पहुंच ही गए थे और बीच के ओवरों में रनरेट भी बेहतर हो गया था।’’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख