1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. एशिया कप 2023
  4. KL Rahul to miss the initial stage of Asia Cup Informs Rahul Dravid

एशिया कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हुए केएल राहुल, कोच द्रविड़ ने की पुष्टि (Video)

KL Rahul
भारत के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज KL Rahul केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हो पाने के कारण एशिया कप 2023 के शुरुआती दो मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को कोच राहुल द्रविड़ के हवाले से ट्वीट किया, “केएल राहुल वास्तव में अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 के भारत के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।”

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ जब हम यहां से रवाना होंगे तब अगले कुछ दिनों तक एनसीए उनकी देखभाल करेगा। हम चार सितंबर को फिर से उसका आकलन करेंगे। लेकिन संकेत अच्छे दिख रहे हैं। वह पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि राहुल जांघ की सर्जरी करवाने के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रक्रिया पूरी कर भारत की 17 सदस्यीय टीम में शामिल हुए थे। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए बताया था कि राहुल एक अन्य छोटी चोट से जूझ रहे हैं।
भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत दो सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। भारत और नेपाल चार सितंबर को आमने सामने होंगे।भारत के सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई करने पर राहुल के खेलने की उम्मीद है।
अगला लेख
3 भारतीयों ने भाला फेंक में शीर्ष 6 में रहकर बनाया नया विश्व रिकार्ड