• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By ND

मलाई कप

अभिप्रिया जैन

मलाई कप -
NDND
सामग्री : 100 ग्राम पनीर, 100 ग्राम खोया, 1/2 प्याला पिसी शक्कर, 5-6 इलायची, थोड़ा सा केसर, 10-12 पिस्ते, 1 प्याला ताजी मलाई बिना फेंटी हुई। बनाने का समय आधा घंटा।

विधि : खोया कड़ाही में भून लें। ठंडा करके कद्दूकस करें। पनीर भी कद्दूकस करें। खोया पनीर, पिसी शक्कर व इलायची पाउडर हाथ से अच्छी तरह मसल लें। बड़े नींबू के बराबर मिश्रण लें। कप बना लें। बीच में मलाई भरें। पिस्ते व केसर से सजाकर ठंडा करके परोसें।