1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: विलामौरा, पुर्तगाल (भाषा) , शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2007 (17:32 IST)

शिव कपूर 18वें स्थान पर

भारतीय गोल्फर शिव कपूर
भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने फार्म में वापसी करते हुए पुर्तगाल मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में बिना बोगी किए पाँच अंडर 67 का स्कोर बनाया, जिससे वह संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर रहे।

हमवतन जीव मिल्खासिंह ने दो अंडर 70 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहे।

जर्मनी के 22 वर्षीय मार्टिन केमर ने 11 अंडर 61 का शानदार स्कोर बनाकर इस कोर्स पर एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया।

केमर ने अर्जेंटीना के डेनियल वानसिक और स्वीडन के मार्टिन एर्लांडसन पर तीन शाट की बढ़त बनाई हुई है।