शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

विश्व कप गोल्फ में भारत 17वें स्थान पर

विश्व कप गोल्फ में भारत 17वें स्थान पर -
जीव मिल्खासिंह भी अपने पूरे रंग में नहीं दिखे जबकि ज्योति रंधावा भी अपनी असली फॉर्म में नहीं थे, जिससे भारतीय जोड़ी विश्व कप गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में आज एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर रही।

भारतीय जोड़ी को शीर्ष दस में पहुँचने के लिए बेजोड़ प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह 71 का स्कोर ही बना पाए। उनका कुल स्कोर आठ अंडर 280 रहा, जिससे उन्होंने 17वाँ स्थान और कुल 61 हजार अमेरिकी ॉलर हासिल किए।

विश्व कप में हालांकि भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है। इससे पहले 2005 में रंधावा और अर्जुन अटवाल की जोड़ी संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रही थी।

भारतीय जोड़ी विश्व कप के लिए अपनाए गए प्रारूप से भी पूरी तरह से सामंजस्य नहीं बिठा पाई। उन्होंने चौथे और 14वें होल में बोगी की जबकि दूसरे दसवें और 11वें होल में बर्डी से वह अंडर पार हासिल करने में सफल रहे।

स्वीडन के राबर्ट कारिसन और हेनरिक स्टेनसन ने अंतिम दौर में नौ अंडर 63 का स्कोर बनाया और वे शीर्ष पर रहे। स्वीडिश टीम ने आज सुबह चार शाट की बढ़त से शुरुआत की थी और उन्होंने कुल 27 अंडर 261 के साथ खिताब जीता। स्पेन के मिगुएल एंजेल जिमीनेज और पाब्लो लाराजाबेल दूसरे स्थान पर रहे।

एशिया से जापान रुयुजी इमादा और तोरु तानिगुची ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।