शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

न्यूजीलैंड से हॉकी में हारा भारत

न्यूजीलैंड से हॉकी में हारा भारत -
FILE
भारत की महिला हॉकी टीम को गुरुवार को ऑकलैंड में खेले जा रहे चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने 2-1 से हरा दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत के लिए एकमात्र गोल अनुराधा देवी ने 40वें मिनट में किया। हार्बर हॉकी स्टेडियम पर हुए इस मैच में अनिता ने तीसरे और केटी ग्लेन ने 24वें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को 2 गोलों की बढ़त दिलाई।

भारतीय टीम की रानी वंदना और रितू रानी की तिकड़ी ने गोल करने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। भारत को पहले हाफ में चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे एक को भी गोल में नहीं बदल पाए।

हाफ टाइम के बाद भारत ने जोरदार हमले बोले और उसे 40वें मिनट में फायदा हुआ जब पूनम रानी के सहयोग से अनुराधा देवी ने गोल किया।

भारत ने इसके बाद स्कोर बराबर करने का पूरा प्रयास किया लेकिन न्यूजीलैंड गोलकीपर बियानका रसेल ने हर हमले का नाकाम कर दिया। भारत को अब अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को अमेरिका से भिड़ना है। (भाषा)