• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

तेंदुलकर खरीद सकते हैं आईबीएल में मुंबई मास्टर्स टीम

तेंदुलकर खरीद सकते हैं आईबीएल में मुंबई मास्टर्स टीम -
FILE
नई दिल्ली। चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहली इंडियन बैडमिंटन लीग में मुंबई मास्टर्स खरीदने जा रहे समूह का हिस्सा बन सकते हैं।

भारतीय बैडमिंटन संघ के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि तेंदुलकर उस समूह का हिस्सा होंगे, जो मुंबई मास्टर्स टीम खरीदने की प्रक्रिया में है।

अधिकारी ने कहा, तेंदुलकर मुंबई मास्टर्स खरीदने की प्रक्रिया में हैं। वे मुंबई टीम का बाहरी चेहरा होंगे जैसे आईपीएल में शाहरुख खान कोलकातानाइट राइडर्स का चेहरा हैं। सूत्र ने कहा, फ्रेंचाइजी में उनका एक हिस्सा होगा, जबकि बाकी हिस्सा दो या तीन अन्य कंपनियों का होगा। वे एक साझेदार होंगे।

भारतीय बैडमिंटन लीग के पहले सत्र में मुंबई (मुंबई मास्टर्स), पुणे (पुणे विजेता), हैदराबाद, दिल्ली (राजधानी स्मैशर्स), बेंगलुरु (कर्नाटक किंग्स) और लखनऊ (लखनऊ वॉरियर्स) टीमें होंगी। टीमों के मालिकों की घोषणा इस महीने के आखिर में की जाएगी।

सूत्र ने कहा, लखनऊ टीम का मालिक सहारा समूह होगा जबकि डॉबर पुणे टीम खरीदेगा। बेंगलुरु का मालिक भी तय हो चुका है। दिल्ली और कर्नाटक और रीयल एस्टेट समूह खरीदेंगे। दस लाख डॉलर की आईबीएल में दो महीने शेष हैं और आयोजक निकट भविष्य में अधिक ब्योरा देंगे।

सूत्र ने कहा, निचले स्तर पर हमने अभी काम शुरू नहीं किया है। अभी विभिन्न शहरों की आयोजन समिति तय नहीं हुई है, लिहाजा कुछ मसलों पर स्पष्टता नहीं है। कुछ अधिकारी सिंगापुर में खिलाड़ियों से उनके अनुबंधों पर बात कर रहे हैं। नीलामी 30 जून को होगी। (भाषा)