शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: पेरिस , सोमवार, 12 मई 2014 (19:38 IST)

इब्राहिमोविच बने फ्रांस के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

इब्राहिमोविच बने फ्रांस के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी -
FILE
पेरिस। लीग वन चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन के ज्लाटन इब्राहिमोविच को लगातार दूसरे सत्र में फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया।

स्वीडन के इस स्ट्राइकर ने इस साल में 25 गोल किए। उन्होंने अब तक सभी टूर्नामेंटों को मिलाकर 40 गोल कर लिए हैं।

पीएसजी के इतालवी मिडफील्डर मार्के वेरात्ती को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया। (भाषा)