मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: पणजी (भाषा) , शुक्रवार, 8 अगस्त 2008 (23:11 IST)

गवली को मिला सरदेसाई पुरस्कार

पणजी । महेश गवली  दिलीप सरदेसाई पुरस्कार
डेम्पो के डिफेंडर महेश गवली 2008-09 सत्र में पहले दिलीप सरदेसाई स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजे जाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

इस पुरस्कार में स्वर्गीय क्रिकेटर सरदेसाई का कांसे का फलक बना है। मडगाँव में कल आयोजित हुए एक कार्यक्रम में महेश के पिता महादेव रामचंद्रन गवली इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिये मौजूद थे। उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

महेश गवली इस समय एएफसी चैलेंज कप के लिए हैदराबाद में मौजूद हैं इसलिए वह इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने गवली की प्रशंसा करते हुए कहा महेश ने राज्य और देश को सम्मान दिलाया है।

उन्होंने कहा कि अगले साल इस पुरस्कार की राशि दोगुनी दो लाख रुपए हो जाएगी।