• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: टोरिनो, इटली (भाषा) , रविवार, 10 मई 2009 (18:45 IST)

शिव कपूर संयुक्त 37वें स्थान पर

शिव कपूर संयुक्त 37वें स्थान पर -
भारत के शिव कपूर तीसरे दौर में एक अंडर 70 के स्कोर के साथ यहाँ बीएमडब्ल्यू इटैलियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 37वें स्थान पर पहुँच गए।

तीन दिन के बाद कपूर का कुल स्कोर दो अंडर 211 है।

दिल्ली के इस गोल्फर ने दो बोगी की लेकिन इसके बाद उन्होंने बर्डी और एक ईगल लगाकर अपने स्कोर में सुधार किया।

अर्जेन्टीना के डेनियल वैनसिक (69) कुल 202 के स्कोर से एक शॉट की बढ़त के साथ चोटी पर चल रहे हैं।