• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , शुक्रवार, 7 दिसंबर 2007 (18:53 IST)

सेंसेक्स में 170 अंक बढ़त

सेंसेक्स में 170 अंक बढ़त -
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को 5974.30 की नई ऊँचाई पर बंद हुआ। लिवाली समर्थन के चलते कारोबार के दौरान निफ्टी 6042.10 की नई ऊँचाई को छू गया।

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 170.13 अंक की मजबूती दर्शाता अंत में 19966 पर बंद हुआ। यह गुरुवार को 19795.87 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों के अनुसार बाजार में आज लिवाली और बिकवाली का मिला-जुला रुख देखने को मिला। सटोरियों तथा संस्थागत निवेशकों ने अंतिम दौर में अच्छी लिवाली की जिसके चलते सेंसेक्स सुधर गया।

कारोबारियों ने कहा कि संसद में पेश 2007-08 की मध्यवर्ष समीक्षा में दी गई। चेतावनी का असर बाजार पर रहा। इस रपट में कहा गया है कि बढ़ते पूँजी प्रवाह का असर व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर पड़ सकता है।

इसके चलते सेंसेक्स 20 हजार के स्तर को फिर लाँघने के बावजूद कायम नहीं रह सका। कारोबार का आकार आज घटकर 8677.97 करोड़ रुपए रह गया।