• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: पटना (भाषा) , शनिवार, 2 जून 2007 (21:12 IST)

नीतीश कुमार की पत्नी का अंतिम संस्कार

नीतीश कुमार गंगा नदी मंजू सिन्हा पत्नी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा नदी के पहलवान घाट पर कर दिया गया।

मंजू के एकमात्र पुत्र निशांत ने चिता को आग लगायी। मंजू का लम्बी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

राज्यपाल आर एस गवई जनता दल (यू) अध्यक्ष शरद यादव सहित राज्य सरकार के तमाम मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अंतिम संस्कार स्थल पर उपस्थित थे। इन्होंने मंजू के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

मंजू की अंतिम यात्रा नीतीश के। अणे मार्ग स्थित आवास से शुरू हुई। मंजू का शव फूलों से ढंके एक वाहन पर रखा गया था। उनके पार्थिव शरीर को पहले कमला नेहरू गर्ल्स हाईस्कूल ले जाया गया। मंजू इस स्कूल में शिक्षिका थीं।

इससे पहले मंजू का पार्थिव शरीर एक विशेष विमान से नई दिल्ली से यहाँ आज सुबह लाया गया।