• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

ऑनर किलिंग : लड़की की हत्या, लड़का गंभीर

ऑनर किलिंग
FILE
झूठी शान के लिए की जाने वाली हत्या के एक मामले में अपने प्रेमी के साथ भागने वाली एक लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी और युवक को भी घायल कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुर्हा सराय का निवासी 22 वर्षीय अरुण कुमार एक 19 वर्षीय लड़की से प्रेम करता था और पिछले शनिवार उसके साथ घर से भाग गया। ये दोनों मंगलवार को गांव लौट रहे थे, तभी लड़की के घर वालों ने धारदार हथियार से इन पर हमला किया।

पुलिस अधीक्षक दलवीर सिंह यादव ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया और अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (भाषा)