Hanuman Chalisa
✕

GHMC चुनाव के लिए मतदान: जी किशन रेड्डी, ओवैसी ने डाला वोट

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (10:53 IST)
हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) की 150 सीटों के लिए मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।
 
आज सुबह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्‍डी, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी, तेलंगाना सरकार में मंत्री और टीआरएस नेता केटी रामाराव समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया। 
 
 
राज्य चुनाव आयोग ने 1439 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील, 1004 को अति-संवेदनशील और 257 मतदान केन्द्रों को गंभीर रूप से संवेदनशील की श्रेणी में रखा है।
 
मतदान के दौरान कोरोना के मद्देनजर तमाम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा है। मतदाताओं को बिना मास्क और पहचान पत्र के मतदान केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रवेश एवं निकास द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मतदान शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से हो इसके लिए 50 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
 
 
गौरतलब है कि 2016 के जीएचएमसी चुनाव में टीआरएस ने 99 सीटें जीतकर मेयर का पद हासिल किया था जबकि एआईएमआईएम को 44 सीटें मिली थीं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख