राय और चटर्जी को फ्रांसीसी सम्मान
प्रख्यात भारतीय हस्ती फोटोग्राफर रघु राय और उपन्यासकार उपमन्यु चटर्जी को फ्रांस के विशिष्ट 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लैटर्स' सम्मान से नवाजा गया है। भारत में फ्रांस के राजदूत जेरोमी बोन्नाफोंट ने पुरस्कार समारोह में दोनों हस्तियों को बधाई दी। चटर्जी को उनके उपन्यास इंग्लिश ऑगस्ट, एन इंडियन स्टोरी के लिए जाना जाता है। इस उपन्यास की पेरिस पुस्तक मेले और अन्य साहित्य प्रदर्शनियों में तारीफ हुई। देश के सम्मानित फोटोग्राफरों में से एक रघु राय को 1971 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।