शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: रानीगंज (पश्चिम बंगाल) , शनिवार, 12 अप्रैल 2014 (18:51 IST)

मेरे साथ बदसलूकी की गई : बाबुल सुप्रियो

मेरे साथ बदसलूकी की गई : बाबुल सुप्रियो -
रानीगंज (पश्चिम बंगाल)। बॉलीवुड गायक बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को आरोप लगाया कि बर्दमान जिले के रानीगंज में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस समर्थित शरारती तत्वों ने उनके साथ बदसलूकी की, जब वे एक रोडशो में भाग ले रहे थे।

सुप्रियो आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने उनके तथा उनके समर्थकों के साथ बदसलूकी की और पथराव किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रानीगंज पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजे गए और गायक को सुरक्षित बचाया गया।

सुप्रियो ने आरोप लगाया कि रोड शो के साथ चल रहे पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने दावा किया कि 3 भाजपा समर्थक पथराव में घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वे इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देंगे।

भाजपा समर्थकों ने शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बांकुरा रोड को जाम कर दिया।

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता सेनापति मंडल ने कहा कि इस घटना में उनकी पार्टी शामिल नहीं है और भाजपा लाभ प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। (भाषा)