Last Modified: जम्मू ,
गुरुवार, 14 मार्च 2013 (09:08 IST)
पाक जेल में चमेल सिंह की मौत, भारत आया शव
FILE
जम्मू। पाकिस्तानी हिरासत में जेल वार्डन द्वारा पिटाई के बाद मारे गए भारतीय नागरिक चमेलसिंह का शव भारत पहुंचा।
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश्वर सिंह ने बताया कि चमेल सिंह का शव बुधवार रात पाकिस्तान से जम्मू पहुंचा। चमेलसिंह की मौत 15 जनवरी को हो गई थी।
सिंह का शव पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा वाघा सीमा पर भारत को सौंपा गया। उसे लेने चमेल सिंह के बेटे समेत दो भाई आए थे। वाघा सीमा से उसके शव को जम्मू लाया गया।
जम्मू जिले के निवासी चमेल सिंह की जनवरी में संदिग्ध अवस्था में लाहौर के कोट लखपत जेल में मौत हो गई थी। वह गलती से वर्ष 2008 में सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे। (भाषा)