1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

चंद्रयान-2 के लिए भारत-रूस समझौता

भारत रूस रशिया अंतरिक्ष इसरो चंद्रयान रोस्कोमोस
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एवं रूस की संघीय अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने चंद्रमा संबंधी अनुसंधान एवं खोज मिशन (चंद्रयान दो) के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पिछले दिनों हुई रूस यात्रा के दौरान यह समझौता हुआ।

इसरो की बुधवार को यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 12 नवंबर को हुए इस समझौते पर इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर एवं रोस्कोस्मोस के निदेशक ए.पेरमिनोव ने हस्ताक्षर किए।

सन 2011-12 में भारत के जीएसएलवी द्वारा चंद्रयान दो को प्रक्षेपित किया जाएगा।