• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. अभिनेत्री किरण खेर भाजपा में शामिल
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , रविवार, 26 अप्रैल 2009 (18:02 IST)

अभिनेत्री किरण खेर भाजपा में शामिल

किरण खेर
बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर रविवार को यहाँ भाजपा में शामिल हो गईं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।

खेर ने कहा कि मैं हमेशा भाजपा के साथ रही हूँ और मेरा मानना है कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी महान प्रशासक हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने राजनीति में आने के लिए भाजपा को ही क्यों चुना तो खेर ने कहा वे अच्छे लोग हैं, जो अच्छा शासन दे सकते हैं और हमें उनके लिए दृढ़ता के साथ खड़ा होने की जरूरत है।