शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: कोच्चि , शुक्रवार, 8 मार्च 2013 (01:39 IST)

डेसमंड टूटू भी सचिन तेंदुलकर पर फिदा

डेसमंड टूटू भी सचिन तेंदुलकर पर फिदा -
FILE
कोच्चि। दक्षिण अफ्रीका के नोबेल पुरस्कार विजेता आर्कबिशप डेसमंड टूटू भी भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर फिदा हैं। टूटू ने सचिन की तारीफ करते हुए कहा कि वे सिर्फ महान क्रिकेटर ही नहीं हैं, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति भी हैं।

यहां एक कार्यक्रम के इतर उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से जब सफलता मनुष्य के सिर चढ़ जाती है तो लोग अभिमानी हो जाते हैं, लेकिन सचिन इतनी सफलता के बावजूद विनम्र ही बने रहे हैं। यही एक महान खिलाड़ी का सबूत है। मेरे पास सचिन की प्रशंसा में बोलने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष खिलाड़ी हाशिम अमला भारतीय मूल के हैं। टूटू ने कहा, ‘अमला आपके सचिन तेंदुलकर की तरह ही क्रिकेट खेलते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि अमला सचिन तेंदुलकर जैसी ऊंचाई को स्पर्श तो नहीं कर सकते, लेकिन मैं उनके खेल से प्रभावित हूं। (वार्ता/वेबदुनिया)