• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
  6. राँची ने कहा-हैप्पी बर्थडे धोनी!
Written By भाषा
Last Modified: राँची (भाषा) , मंगलवार, 7 जुलाई 2009 (18:36 IST)

राँची ने कहा-हैप्पी बर्थडे धोनी!

Happy Birthday Dhoni | राँची ने कहा-हैप्पी बर्थडे धोनी!
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी के 28वें जन्मदिन पर प्रशंसकों ने उनके घर के पास स्थित मेकन स्टेडियम में केक काटा और माही को सफल करियर की शुभकामना दी।

कुछ हफ्ते पहले ट्वेंटी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर धोनी का पुतला जलाने वाले उनके शहर के प्रशंसकों ने आज एकजुट होकर केक काटा और मिठाइयाँ बाँटीं।

धोनी फैन क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह ने कहा हमारा क्लब समाज के पिछड़े वर्ग से प्रतिभाशाली खिलाड़ी ढूँढने के लिए क्रिकेट अकादमी बनाएगा।

काया सैलून ने ग्राहकों को धोनी के जन्मदिन पर 28 प्रतिशत की छूट दी है। सैलून विश्वकप में धोनी के स्कोर लिखवाने पर छूट पहले ही दे चुका है।

पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य ने धोनी को बधाई देते हुए कहा मुझे खुशी है कि धोनी के विदेश में होने पर भी उनके प्रशंसक जन्मदिन मना रहे हैं।