शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 30 अक्टूबर 2013 (23:27 IST)

प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे सचिन के दस्ताने

प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे सचिन के दस्ताने -
PTI
मुंबई। सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100वां शतक लगाते समय जो दस्ताने पहने थे, उन्हें यहां 15 नवंबर से एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में भारतीय क्रिकेट से जुड़ी ऐतिहासिक यादगार वस्तुओं को रखा जाएगा।

प्रदर्शनी के आयोजक टाटा लिटरेचर लाइव ने तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट से विदाई देने के लिए यह योजना बनाई है। यह स्टार बल्लेबाज 14 से 18 नवंबर के बीच अपना 200वां टेस्ट मैच खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहेगा।

यहां जारी बयान के अनुसार, प्रदर्शनी का एक विशेष हिस्सा पूरी तरह से तेंदुलकर को समर्पित रहेगा। इसमें वे अमूल्य दस्ताने भी रखे जाएंगे जिनको पहनकर उन्होंने 100वां शतक लगाया था। इसके अलावा उनसे जुड़ी अन्य चीजों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। (भाषा)