1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , बुधवार, 6 फ़रवरी 2008 (11:52 IST)

लैपटॉप की बिक्री बढ़ी

पर्सनल कम्प्यूटरों लैपटॉप वृद्धि
देश में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान पर्सनल कम्प्यूटरों एवं लैपटॉप की बिक्री में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हालाँकि इसी अवधि में सिर्फ लैपटॉप की बिक्री में 59 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है।

दि मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी 'मेट' ने जारी सूचना में बताया कि 30 सितंबर 2007 को समाप्त हुई छमाही में कम्प्यूटरों की बिक्री में वृद्धि की दर 11 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 18.6 प्रतिशत थी।

आलोच्य अवधि के दौरान करीब 32.8 लाख पर्सनल कम्प्यूटर बेचे गए जो 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इसी दौरान 68,3761 लैपटॉप की बिक्री हुई जो कि 59 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि है।

मेट के कार्यकारी निदेशक विनी मेहता ने बताया कि बिक्री में गिरावट के लिए कोई खास कारण नहीं बताए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीसी बाजार की बिक्री टेलीकॉम, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले क्षेत्र और ई-गवर्नेंस क्षेत्र पर टिकी हैं। हालाँकि इस दौरान घरेलू कम्प्यूटरों की बिक्री में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष इस श्रेणी में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई थी।
लेखक के बारे में
वार्ता