दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज
इंस्टाग्राम फीड में सिर्फ Gen-Z की रील्स, पुलिस और सरकार की नाम में दम
पुलिस को नहीं समझ आ रहा कैसे डील करें छात्रों के तरीकों से
जंतर-मंतर और दिल्ली की सड़कों पर आमतौर पर गंभीर और भारी-भरकम नारों वाली रैलियां देखने को मिलती हैं, लेकिन नीट (NEET) विवाद को लेकर जब Gen-Z छात्र सड़कों पर उतरे, तो विरोध का अंदाज बिल्कुल बदल गया। रोष वही था, गुस्सा उतना ही गहरा, लेकिन अपनी बात कहने का तरीका था—प्योर क्रिएटिविटी, तीखे मीम्स और बेबाक ह्यूमर।
आलम यह है कि लोग रात रातभर Gen-Z छात्रों के मीम्स देख रहे हैं। उनके प्रदर्शन का यह अंदाज न तो पुलिस को समझ में आ रहा है और न ही सरकार को। ऐसे भयंकर माहौल में भी Gen-Z छात्रों की मासूमियत और क्रिएटिविटी लोगों को हंसा-हंसाकर लौटपोट कर रही है। लोगों की इंस्टाग्राम फीड में सिर्फ Gen-Z प्रोटेस्ट की रील्स आ रही हैं। कई बच्चे सोशल मीडिया में जमकर पापुलर हो गए हैं।
इन युवाओं ने साबित कर दिया कि अपनी मांगें मनवाने के लिए भारी-भरकम भाषणों से ज्यादा असरदार एक सही जगह पर फिट बैठता 'मीम' हो सकता है। अगर यह कहा जाए कि सटायर और ह्यूमर का सही इस्तेमाल सिस्टम के खिलाफ किसी ने किया है तो वे आज के Gen-Z हैं।
पोस्टर नहीं, 'मीम कार्ड्स' थे हाथ में
पारंपरिक नारों की जगह छात्रों के हाथों में पॉप-कल्चर, वायरल रील्स और पॉपुलर वेब सीरीज के रेफरेंस, पोस्टर्स और म्यूजिकल अटैक थे।
'पंचायत' शैली: एक छात्र के प्लेकार्ड पर लिखा था—"देख रहा है बिनोद, कैसे 720 में से 720 नंबर बांटे जा रहे हैं!"
बायोलॉजी वाला तंज: एक छात्रा ने लिखा—"दिल में 4 चैंबर होते हैं, लेकिन NTA ने तो चारों ही तोड़ दिए।"
हेरा फेरी वाइब्स: "अरे बाबा, ये 67 रैंक वन देखकर तो भगवान से भरोसा उठ गया रे!"
स्लॉगन्स में भी 'Gen-Z स्लैंग'
सड़कों पर गूंज रहे नारे भी पारंपरिक विरोध से काफी अलग थे। 'इंकलाब' के साथ-साथ इस बार 'नो कैप' (No Cap) और 'रेड फ्लैग' (Red Flag) जैसे शब्दों का जमकर इस्तेमाल हुआ: "System is Not Cooking, System is Overcooking Us!" (सिस्टम कुछ अच्छा नहीं बना रहा, बल्कि हमें ही भून रहा है!) छात्रों का कहना था कि जब परेशानी आज के दौर की है, तो विरोध का जरिया भी आज की भाषा में ही होना चाहिए।
सर, टीयर गैस की व्यवस्था नहीं किए से लेकर भाग डीके बॉस तक : पुलिस वाहनों में भरकर जब छात्रों को थाने लेकर जाती है तो कोई Gen-Z गाडी का दरवाजा खोलकर भाग जाता है, जिससे सारे छात्र वाहन में से कूदकर भाग जाते हैं। कोई पुलिस के सामने नाच रहा है तो कोई रील्स बना रहा है। कोई पुलिस से टीयर गैस की व्यवस्था करने की बात करता है तो जब पुलिस उन पर पानी की बोछार लगाती है तो वे वॉटर पार्क की पार्टी की तरह नाचने लगते हैं। कोई पुलिस को फूल दे रहा है तो कोई पित्जा खिला रहा है। कोई अजीब स्लैंग में पुलिस वालों के साथ बात करता नजर आता है। कुल मिलाकर जेनजी ने नाक में दम कर दिया है।
रील कल्चर और ऑन-द-स्पॉट ह्यूमर
प्रदर्शन स्थल पर केवल तख्तियां ही नहीं थीं, बल्कि लाइव स्टैंड-अप और रील्स का दौर भी चल रहा था।
गिटार और पैरोडी: कुछ छात्रों ने बैकग्राउंड में गिटार बजाकर लोकप्रिय गानों की पैरोडी बनाई, जिसमें नीट की तैयारी के डिप्रेशन और पेपर लीक के दर्द को मजाकिया अंदाज में पिरोया गया।
सटायर : कुछ युवा डॉक्टर वाले एप्रन और एनेस्थीसिया के सिरिंज में 'जस्टिस' लिखकर पहुंचे थे, ताकि प्रतीकात्मक रूप से अपनी बात समझा सकें।
पुलिस मारने आए तो जन गण मन गाने लगे : पुलिस इस प्रोटेस्ट को काबू में करने के लिए जब लाठी चार्ज करने के लिए आती है तो ये लोग जन गण मन गाने लगते हैं, जिससे पुलिस खुद सावधान की मुद्रा में खडी हो जाती है।
क्यों खास है विरोध का यह तरीका : Gen-Z का मानना है कि जब आप इंटरनेट की भाषा और ह्यूमर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी आवाज सिर्फ एक सड़क तक सीमित नहीं रहती—वह रील्स, ट्वीट्स और ट्रेन्ड्स के जरिए मिनटों में लाखों लोगों तक पहुँच जाती है। गुस्सा जाहिर करने का यह डार्क ह्यूमर (Dark Humor) असल में उनके तनाव को कम करने का एक तरीका भी बन गया है। दिल्ली की सड़कों पर उतरा यह 'मीम प्रोटेस्ट' यह साफ संदेश देता है कि आज की पीढ़ी अपनी लड़ाई लड़ना भी जानती है, और उसमें अपनी अनोखी पहचान बनाए रखना भी।