1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 24 july 2026 live update

केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद

parliament
Latest News Today Live Updates in Hindi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होने के बाद भी जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी। छात्र और विपक्ष रक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। पल पल की जानकारी...

02:40 PM, 24th Jul
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

02:33 PM, 24th Jul
-केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई।
-पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट ने दी मंजूरी। अगले हफ्ते संसद में पेश हो सकता है विधेयक।


01:32 PM, 24th Jul
-केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्‍डा और जितेन्द्र सिंह के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच बातचीत शुरू। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक भी जारी है। 

12:54 PM, 24th Jul
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अभी किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए। नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है लेकिन जब मैं उसका जवाब देना चाह रहा था, तो फिर मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलना का मौका नहीं दिया।
 
उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष का रुख स्पष्ट कहना चाहता हूं कि छात्रों की तीन मांगे हैं- पहली मांग भ्रष्टाचारी शिक्षा मंत्री को जाना होगा, दूसरी जिन लोगों ने छात्रों पर आक्रमण किया, उन पर कार्रवाई हो और तीसरी प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए...हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने से पहले कोई बातचीत या चर्चा नहीं करेंगे।

12:46 PM, 24th Jul
-सीजेपी के नेता केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत के लिए कॉन्सटिट्यूशन क्लब जा रहे हैं। यहां वे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जीतेंद्र सिंह से मुलाकात करेंगे।
-अभिजीत दीपके ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही यहां से हटेंगे। 

12:22 PM, 24th Jul
-भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।
-नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी। शीर्ष अदालत ने कहा- हम भी चाहते हैं पूरी व्यवस्था चाक चौबंद हो। हम छात्रों के हित को लेकर बहुत गंभीर। मामले में अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

12:03 PM, 24th Jul
विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।

11:49 AM, 24th Jul
-राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अगर उन्हें कुछ बोलना है, तो उन्हें सदन में बोलना चाहिए। तभी हम उनकी बात को असली मानेंगे। उन्हें यहां आकर बयान देने दें। रात के 12 बजे ऐसा करने के बजाय, अगर वे यहां आकर बोलें, तो फिर हम देखेंगे।"
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "उनकी बात को कौन गंभीरता से ले रहा है बोलने दीजिए उन्हें। 22-25 दिन बाद मुंह खोलते हैं और अजीब सी बाते कर रहें। देश का नौजवान सड़कों पर किसी कारण से है। इन बातों से उनकी कुंठा दूर नहीं होने वाली।"
-दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्‍टियां रद्द कर दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी हालात में मिलेगी छुट्‍टी।

11:05 AM, 24th Jul
मानसून सत्र के 5वें दिन भी संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

10:54 AM, 24th Jul
विपक्ष सांसद शुक्रवार को भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।

08:41 AM, 24th Jul
सीजेपी देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी।

08:02 AM, 24th Jul
-26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
-सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होने पर अभिजीत दीपके ने जताई खुशी।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बाद अपनी पोस्ट में कहा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें। 

07:59 AM, 24th Jul
DMRC ने आज भी जंतर मंतर के पास के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला लिया। मेट्रो प्रशासन ने सभी यात्रियों को सलाह दी है- वे इस दौरान मेट्रो के बजाय बस, ऑटो या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। ALSO READ: CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

07:58 AM, 24th Jul
-26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
-सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होने पर अभिजीत दीपके ने जताई खुशी।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बाद अपनी पोस्ट में कहा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें। 
अगला लेख
NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?