• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , सोमवार, 24 मार्च 2014 (18:40 IST)

इस तरह जन्म हुआ माउंट एवरेस्ट का

माउंट एवरेस्ट
FILE
लंदन। वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की उत्पत्ति शायद भारतीय भू-भाग के एशियाई क्षेत्र से टकराने के बाद हुई थी।

शोधकर्ताओं ने कहा कि दोनों भू-भागों के बीच अप्रत्याशित रूप से हुई टक्कर के कारण हिमालयी क्षेत्र अस्तित्व में आया और फिर इस क्षेत्र की ऊंचाई में विस्तार हुआ।

‘न्यू साइंटिस्ट’ जर्नल के अनुसार यह पर्वतीय क्षेत्र दुनिया की 100 ऊंची चोटियों का स्थल है। इनमें एवरेस्ट भी शामिल है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न के लुईस मोरेसी ने कहा कि वास्तुकला के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या यही है कि हिमालय और भारत कैसे यूरेशिया से टकराए।

मोरेस और उनके सहयोगियों ने एक कम्प्यूटर मॉडल विकसित किया है, जो यह बताएगा कि जब महाद्वीपों के बीच टक्कर हुई तो क्या हुआ। (भाषा)