जब कराएँ घर का रंग-रोगन - 2
घर में रंग-रोगन वैसे भी हर साल तो होता नहीं है। एक बार कराया गया रंग-रोगन कई साल चलता है इसलिए जरूरी है कि घर में रंग-रोगन करवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। 1.
ड्रॉइंग रूम और डाइनिंग रूम में हल्के रंग करवाएँ, ताकि दिन में बिना लाइट जलाए भी इन जगहों पर रोशनी रहे। 2.
बेडरूम में आप चाहें तो गहरे रंगों का रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। बेड के पीछे की दीवार पर वॉल फैशन का इस्तेमाल कर स्पेशल इफेक्ट्स भी दिए जा सकते हैं। 3.
बच्चों के कमरे में तो गहरे और हल्के रंगों के कॉन्ट्रास्ट के साथ स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि उनका कमरा एकदम जीवंत लगे। बच्चों के कमरे के लिए ऐसे रंग चुने, ताकि उनका कमरा बड़ा लगे।