शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

स्क्रीन पर अंतरंग क्षणों में नहीं दिखना चा‍हती ईवा

स्क्रीन पर अंतरंग क्षणों में नहीं दिखना चा‍हती ईवा -
‘केसिनो रोयाल’ में जेम्स बांड के साथ अंतरंग क्षणों से सनसनी मचाने वाली फ्रेंच अभिनेत्री ईवा ग्रीन ने खुलासा किया है कि वह स्क्रीन पर खुद को अंतरंग क्षणों में देखना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं।

ईवा ने 2006 की वेस्पर लिंड में डेनियल क्रैग के साथ भी ऐसे कई दृश्य किए थे। उन्होंने 2005 में ‘किंगडम ऑफ हेवन’ में ऑरलैंडो ब्लूम के साथ भी ऐसे ही दृश्यों से खूब प्रसिद्धि बटोरी थी। कांटैक्ट म्यूजिक की रिपोर्ट के अनुसार ईवा ने कहा कि वह खुद को स्क्रीन पर सह अभिनेताओं के लिए पागल होते हुए नहीं देखना चाहतीं।